Mon. May 25th, 2026

अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी नहीं लौटे डॉक्टर

विकासखंड मोरी के तालुका गांव का आयुर्वेदिक चिकित्सालय एक फार्मेसिस्ट के भरोसे है। यहां तैनात एक डॉक्टर संबद्धता समाप्त होने के बाद भी लौट के नहीं आए हैं।

तालुका गांव का आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक प्रियरंजन तिवारी अप्रैल 2017 से गुरुकुल कांगड़ी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि वेतन उनका यहीं से निकल रहा है। फार्मेसिस्ट राजेंद्र रावत ने बताया कि चिकित्सक प्रियरंजन तिवारी अप्रैल 2017 से गुरुकुल कांगड़ी में संबद्ध हैं। आयुर्वेद विभाग द्वारा गत चार माह पूर्व संबद्धता की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है लेकिन बावजूद इसके डा. तिवारी हरिद्वार में ही डटे हुए हैं। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. रतनमणी भट्ट ने बताया कि इनका चार माह से वेतन रोका हुआ है। एक चिकित्सक फिताड़ी आयुर्वेदिक चिकित्सालय से भी है जो अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं उनका भी वेतन रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *