Mon. May 25th, 2026

एलबीएस ने निकाली नशा उन्मूलन जन जागरूकता रैली

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर हल्दूचौड़ बाजार और गांवों में नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली आयोजित की। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल ने रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम चन्द्र ने किया। गांवों और बाजारों में अनुशासित ढंग से रैली का संचालन प्रो. बीना मथेला, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. मनीषा कड़ाकोटी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. पी सागर, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. पूनम मियान, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. सरोज पंत द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *