Mon. May 25th, 2026

परीक्षित का कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-25कैंप के लिए चयन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के कर्नल सीके नायडू अंडर-25 प्रतियोगिता के कैंप के लिए उत्तराखंड की अंडर-25 पुरुष वर्ग क्रिकेट टीम में पिथौरागढ़ के परीक्षित गड़कोटी का चयन हुआ है। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि क्रिकेट टीम में कैम्प के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है । परीक्षित ने विजय मर्चेन्ट क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-16 में भी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया है। परीक्षित दायें हाथ के बेहतरीन लेग स्पिनर हैं और बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। वे पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से विगत 4 वर्षों से खेल रहे हैं। इस होनहार खिलाडी के उत्तराखण्ड कैम्प के लिए चयन होने से जनपद मे खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, पूर्व महिला क्रिकेटर हेमा मेहता, दिनेश भट्ट, हेमा मेहता, राजिंदर गुररौ, मनोज कुमार कैलाश चंद, नवीन पुनेठा ,हरीश जोशी , अभय जोशी, , रविन्द्र डसीला, ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *