Wed. Aug 26th, 2026

महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री की बैठक आज, सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

देहरादून :  राज्य में कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा करेंगे।

बैठक में गृह, पुलिस, समाज कल्याण, उद्योग, पर्यटन, श्रम, परिवहन, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।

बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, सजा की दर, सभी पोर्टल व हेल्पलाइन पर महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग के संबंध में जिलावार विवरण, जन जागरूकता अभियान की जानकारी के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी मुख्यमंत्री लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *