Sun. Jun 14th, 2026

दादूपुर गोविंदपुर के निवासियों ने विधायक को बताई समस्याएं

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर के निवासियों ने विधायक रवि बहादुर को कॉलोनी में बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि सड़क नहीं होने के कारण घर के आगे जलभराव रहता है। पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। पूर्व विधायक द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन कार्य नहीं हुआ। अधिकारियों से भी केवल आश्वासन ही मिलता है। सड़क नहीं होने से नालियां भी नहीं है। जलभराव के कारण आवाजाही में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *