Mon. Jun 15th, 2026

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने शिवालिकनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 की ज्ञानलोक कॉलोनी में बनने वाली आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य पूजन कर प्रारंभ कराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया गया।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद सिंहपाल सैनी, अशोक मेहता, विजय चौहान, चमन चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, बलवंत रावत, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, विशाल वालिया, पवन सैनी, हेमलता चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *