Sat. Apr 25th, 2026

जनसंवाद कार्यक्रम मे नगर पालिका के लोगों की सुनी समस्या:लोगों की समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता : रोहित बोहरा

राजाखेड़ा में मंगलवार को विधायक रोहित बोहरा बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत राजाखेड़ा पहुँचे। जहाँ नगर पालिका क्षेत्र के लोगों से मिले। लोगों ने उन्हें निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर विधायक बोहरा ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड नं 1 से 17 के लोगो की जनसुनवाई करते हुए हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच रहकर लोगों के सुख-दुख में साथ रहना ही सच्चे राजनेता की पहचान है। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार हमेशा आमजन के साथ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग के अनुसार उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से जो मांगा है वह मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी। इस दौरान विधायक बोहरा के साथ समस्त विभागों के अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन, नवल सिंह, अधिशासी अधिकारी रतन सिंह, सहित पार्षदगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *