Fri. Jul 31st, 2026

जल समस्याओं को सुनेगे केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री:मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 17 को आएंगे जैसलमेर, भाजपा कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार 17 नवंबर को जैसलमेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला भाजपा कार्यालय में 2 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शारदा ने बताया कि राज्यमंत्री पटेल कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ जल समस्याओं को ले कर लोगों की शिकायतें भी सुनेंगे। जिलाध्यक्ष शारदा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सभी मोर्चों- प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने को कहा है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री हैं पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री हैं। वे मध्य प्रदेश में दमोह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। पटेल अटल बिहारी वाजपेयी के तीसरे मंत्रालय में कोयला राज्य मंत्री थे। मई 2019 में वे संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। फिलहाल जुलाई 2021 से वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed