Sun. Jun 28th, 2026

अखिलेश को मिला शिवपाल का साथ

लखनऊ।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का साथ अखिलेश यादव को मिल गया है। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में सपा का साथ देने का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने… उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से.इसके साथ ही प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र चुनाव में डिंपल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जाए।
उन्होंने कहा कि आज नेताजी हम सबके साथ नहीं हैं। ऐसे में उनकी सीट को बचाना ही हम सभी का दायित्व है। मैनपुरी लोकसभा का चुनाव बहुत भावुक क्षण है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शिवपाल यादव से उनके आवास पर मुलाकात की और समर्थन मांगा। जिस पर शिवपाल यादव ने सपा को समर्थन करने का एलान कर दिया है। मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा की तरफ से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed