Fri. Apr 24th, 2026

ईडी दफ्तर पहुंचे सीएम सोरेन

रांची झारखंड के बहुचर्चित अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन आज रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था। ईडी उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज कर सकता है। सीएम सोरेन ने ईडी दफ्तर जाने के पूर्व मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है।
सीएम सोरेन ने ईडी दफ्तर जाने के पूर्व मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ईडी कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *