Fri. Nov 27th, 2026

उत्तराखंड में मौसम बना हुआ है शुष्क, सुबह और शाम बढ़ने लगी है ठिठुरन

देहरादून :  उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिनभर चटख धूप खिल रही है। पर सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पहाड़ों में पाला और मैदानों में कुहासा छाये रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानों में हल्का कुहासा छाया रह सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के बाद से प्रदेश में मौसम साफ है

पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं। मैदानों में धुंध व कुहासा दुश्वारियां बढ़ाने लगा है। सुबह और शाम कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सड़कों पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानों में हल्का कुहासा छाने का क्रम बना रह सकता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed