Sat. Apr 25th, 2026

शहनाज गिल ने गुरु रंधावा के साथ किया डांस:ब्लश करती दिखीं पंजाब की कटरीना कैफ, ग्रीन ऑउटफिट में की ट्विनिंग

शहनाज गिल इन दिनों दुबई में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंचीं हैं। इस बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो दुबई का है जहां शहनाज के अलावा गुरु रंधावा भी पहुंचे हैं। इस वीडियो में गुरु शहनाज के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों ‘मून राइज’ सॉन्ग पर कपल डांस करते हुए नजर आए। इस दौरान शहनाज ब्लश करती नजर आती हैं। वीडियो में शहनाज ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई दीं, वहीं उनके साथ ट्विनिंग करते हुए गुरु रंधावा ने भी ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर के साथ ग्रीन जैकेट पहन रखी है। रात के इस अंधेरे में खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ इनका यह डांस और भी शानदार लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *