Wed. Jun 17th, 2026

सीकर में रात का पारा बढ़ा:हल्के बादल छाने से 2 डिग्री की बढ़ोतरी,अब फिर होगी गिरावट

सीकर में 3 दिन रात के पारे में हुई गिरावट के बाद आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीती देर शाम से सीकर में हल्के बादल छाने से आज तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में सर्दी का असर जारी रहेगा। साथ ही तापमान में गिरावट भी होगी।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर शुक्रवार रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है पूर्णविराम जबकि इससे पहले गुरुवार रात को रात का तापमान करीब 5.7 डिग्री था। केंद्र के मुताबिक लोकल चक्रवात के असर से बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में यह गिरावट आई है। फिलहाल अभी सीकर में बारिश के कोई आसार नही है। ऐसे में मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक सीकर में गत वर्ष 18 नवंबर की रात तापमान 2.4 डिग्री था।

वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

सीकर के फतेहपुर में पांच दिनों का तापमान

दिन न्यूनतम तापमान ( डिग्री में )
19 नवंबर 8
18 नवंबर 5.7
17 नवंबर 7
16 नवंबर 7.5
15 नवंबर 14.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed