Sat. Nov 21st, 2026

उत्तराखंड में अगले सप्ताह तक वर्षा-बर्फबारी के आसार, फिलहाल मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम पहाड़ों में पाला और मैदानों में कुहासा परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह तक हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी

बीते 10 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। जिससे पहाड़ों में कंपकंपी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम सामान्य है। एक सप्ताह पूर्व चोटियों पर हुए हिमपात के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। जबकि, तापमान में कमी आने के कारण मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। इस बीच दिन में चटख धूप खिलने से कुछ राहत महसूस की जा रही है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रह सकता है। हालांकि, इस बीच तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। पहाड़ों में पाला और मैदानों में धुंध व कुहासा परेशानी बढ़ा सकते हैं। नवंबर अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण हल्की वर्षा व हिमपात होने का अनुमान है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है

10 दिनों में प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में अंतर

शहर, 10 नवंबर, 20 नवंबर

  • देहरादून, 29, 27
  • पंतनगर, 31, 28
  • मुक्तेश्वर, 21, 17
  • नई टिहरी, 23, 19
  • मसूरी, 24, 22
  • नैनीताल, 23, 20
  • हरिद्वार, 33, 30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *