Thu. Nov 26th, 2026

अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, मैदानों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ने के आसार

देहरादून :  उत्‍तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी आ सकती है।

तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed