Fri. Oct 2nd, 2026

अरुण गोयल ने संभाला चुनाव आयुक्त का पदभार

नई दिल्ली पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। गोयल ने शुक्रवार को भारी उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
शनिवार शाम को कानून मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।’ 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि सुशील चंद्रा इस साल मई महीने में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद से चुनाव आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ही शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed