Fri. Oct 2nd, 2026

जवाहर प्रजापति हो सकते हैं दक्षिण से भाजपाई उम्मीदवार

वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर प्रजापति की भी दक्षिण विधानसभा की उम्मीदवारी पर नजर हैं। वह लगातार क्षेत्र में सक्रियता बनाये हुये हैं। आमजनों व कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत संपर्क है। विधानसभावासियों के सुख दुख में भी वह लगातार खड़े हैं। पार्टी उनके पर विचार कर सकती है।
आपको बता दें कि जवाहर प्रजापति वर्तमान में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी है। दक्षिण विधानसभा से वर्तमान में कांग्रेस के प्रवीण पाठक विधायक है। उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह को कड़े मुकाबले में हराया था। भाजपा इस दफा 2023 में नये और उर्जावान व्यक्ति को टिकट दे सकती है। वैसे दक्षिण विधानसभा से भाजपा की टिकट के लिये कई दावेदार हैं। पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी, वर्तमान अध्यक्ष अभय चौधरी से लेकर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा प्रमुख हैं। सिंधिया समर्थकों में से किशन मुदगल, व्यवसायी नेता डा. प्रवीण अग्रवाल के नाम भी हैं। पार्टी में अचानक वफादार जवाहर प्रजापति का नाम भी दक्षिण से दावेदारों में लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed