Fri. Nov 27th, 2026

उत्तराखंड में दिसंबर की शुरुआत में बदलेगा मौसम, हो सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क है और अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन आने की संभावना भी कम है। ऐसे में फिलहाल चटख धूप ठंड से राहत दे रही है। हलांकि, दिसंबर की शुरुआत तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

फिलहाल मौसम है शुष्क

प्रदेश में नवंबर समाप्ति की ओर से है। इस माह में अब तक पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से आधी हुई है। हालांकि, चोटियों पर हिमपात का क्रम अधिक रहा। लेकिन, फिलहाल मौसम शुष्क है और प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे अधिक दर्ज किया जा रहा है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में नवंबर अंत तक एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed