Fri. Nov 27th, 2026

Big breaking :-यहां दर्दनाक हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां जनपद के घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार के खाई में गिर जाने से साठ वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई जबकि उनके 28 वर्षीय बेटे को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार की देर सायं हुआ। घिंघरतोला सिरोली के नजदीक कार संख्या UK-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे के वक्त कार को मुसोली निवासी 28 वर्षीय हरीश पांडे चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed