Thu. Jun 25th, 2026

उत्तराखंड में सुस्त पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती बर्फबारी

देहरादून:  उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त पड़ने के कारण वर्षा नहीं हो रही है।

कुछ दिन मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ रही ठंड के बीच दिन में चटख धूप राहत दे रही है

ऐसे में तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक पहुंच गया है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों गिरी बर्फ भी पिघल गई है। दिन में चटख धूप में सर्दी से राहत है।

तापमान में आ सकती है मामूली गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद कम हो गई है। जिससे वर्षा और बर्फबारी नहीं हो रही है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed