Thu. Jun 25th, 2026

पुरुड़ा ग्राम समूह लिफ्ट पेयजल योजना से बुझेगी नौ गांवों की प्यास

गरुड़ (बागेश्वर)। पुरुड़ा ग्राम समूह लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य कुछ ही दिनों के अंदर शुरू होने वाला है। पेयजल निगम ने योजना के निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। योजना के निर्माण में 452.21 लाख रुपये खर्च होंगे।

विकासखंड के पुरुड़ा, बिनखोली, कोठों रामपुर दिगोली, थापल, चनोली, नौकुड़ा और मन्यूड़ा के ग्रामीणों को गर्मी के सीजन में पेयजल संकट के दौर से गुजरना पड़ता था। पुरुड़ा ग्राम पंचायत के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग से कुछ साल पूर्व एक योजना बनी थी। इससे तहसील मुख्यालय, सीमैप, वन रेंज कार्यालय, फायर सर्विस कार्यालय, थाना परिसर कतिपय कारणों से वंचित रह गया था। हंस फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कंचन सिंह थायत ने पुरुड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए पेयजल निगम से डीपीआर तैयार कर शासन को एक साल पूर्व फाइल भेजी थी। पेयजल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने बताया कि विभाग ने योजना के निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं।

योजना का निर्माण कार्य कुछ ही दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा। पेयजल लिफ्ट योजना की स्वीकृति मिलने पर पुरुड़ा के नंदन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह थायत, मोहन सिंह राना, चनोली के आनंद सिंह नेगी, नंदन नेगी, कैलाश नयाल, नरेंद्र बिष्ट, दिगंबर नाथ गोस्वामी, पूरन मेहता, बंशी नाथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने योजना स्वीकृत कराने के लिए सीएम पुष्कर धामी और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आभार जताया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed