Thu. Apr 30th, 2026

दूसरे हॉकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-4 से हराया, गोवर्स की हैट्रिक

ब्लेक गोवर्स की हैट्रिक के दम पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम को दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को 7-4 से हराया। पांच मैचों की सीरीज में भारत की यह लगातार दूसरी हार है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर तक भारतीय टीम 3-4 से पिछड़ रही थी। अंतिम क्वार्टर में खराब खेल की वजह से टीम को 4-7 की हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने तीसरे और 60 मिनट में, हार्दिक सिंह ने 25वें और रहील मोहम्मद ने 36वें मिनट में गोल किए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लेक गोवर्स ने 12वें, 27वें व 53वें मिनट, जैक वेल्च ने 17वें व 24वें मिनट, जैकब एंडरसन ने 48वें मिनट और जेक व्हीटन ने 48वें मिनट में गोल दागे। नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह लगातार 12वीं हार है।

पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम 4-5 से हार गई थी। तीसरा टेस्ट मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडी ऑकेंडेन ने अपना 400वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला। 400 या अधिक मैच खेलने वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बने हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *