Fri. Jul 31st, 2026

मंडी: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार में लगी आग

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार में सवार एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं कार में सवार एक बच्चा घायल हो गया है। 

हादसा ऐहजू बसाई सड़क पर हुआ है। लड़भड़ोल क्षेत्र की रोपड़ी पंचायत के लकेहड में हुए इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed