Fri. Nov 27th, 2026

उत्तराखंड में अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ो में बढ़ेगी ठंड

प्रदेशभर में आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। हालांकि मैदानों में फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है।

मैदानी इलाकों में अधिकतर स्थानों पर हल्के से गहरा कोहरा व धुंध छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। इससे देश के अन्‍य राज्‍यों में भी असर देखने को मिलेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 15.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक अंतर रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed