Sun. Jun 28th, 2026

एनसीसी इकाई ने एड्स दिवस पर जागरुकता अभियान चलाया

मेरठ । शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में महाविद्यालय एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल महेश चौहान तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डा.) लता कुमार के संयोजन में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह को एडस जागरूकता का प्रतीक रेड रिबन लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लैफ़्टि. डॉ. लता कुमार सहित महाविद्यालय प्राध्यापकों को लाल फीता लगाकर एड्स जागरूकता का आह्वान किया। डॉ. अनुजा गर्ग, डॉ. अनीता गोस्वामी, डॉ. ज्योति चौधरी, सहित विभिन्न प्राध्यापकों और अन्य लोगों को लाल रिबन लगाकर ऐड्स जागरूकता अभियान में भागीदारी की शपथ ली। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। लैफ़्टि. डॉ. लता कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऐड्स जानलेवा है, संयम ही अपने और दूसरों को बचा सकता है। जागरूकता के द्वारा ही हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं। एड्स हाथ मिलाने, साथ खाने या छूने से नहीं फैलता है। इस अवसर पर कैडेट्स के एड्स बचाव पर स्लोगन लिखकर जागरूकता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन एनसीसी अधिकारी लैफ्टि० (डा०) लता कुमार ने किया। कार्यक्रम में सार्जेंट मीनू, कॉरपोरल सलोनी वर्मा, कैडेट  कोमल, उमा सहित २० कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed