Fri. Nov 27th, 2026

दो महीने में पूरा हो बाजार में सभी छज्जों का निर्माण : मेयर

मेयर सुनील उनियाल गामा व राजपुर विधायक खजान दास ने बृहस्पतिवार को दर्शनी गेट पर स्मार्ट सिटी देहरादून की ओर से लगाए जा रहे छज्जों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर व विधायक ने व्यापारियों से चर्चा की और उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बाजार में दो माह के अंदर छज्जों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही छज्जों के अक्षर हिंदी में रहेंगे, दुकान का नाम और आवश्यक जानकारी बोर्ड के मध्य में लिखा जाए।

छज्जों के निरीक्षण के साथ ही मेयर और विधायक ने पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई टाइलों का भी निरीक्षण किया। कई जगह टाइल ठीक से पेस्ट नहीं हुए हैं। इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजान दास ने आपत्ति दर्ज कराई। मौके पर मौजूद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को त्वरित ऐसे अधूरे निर्माण कार्यों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, पंकज मैसोन, सुनील मैसोन, विशाल गुप्ता, पार्षद अजय सिंघल, सुशील गुप्ता, सुनील बांगा, राजेंद्र ढिल्लो आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed