Fri. Nov 27th, 2026

आधे घंटे तक लगा जाम, यात्री परेशान

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित कैंची धाम के पास शुक्रवार को आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े किए वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे कैंची धाम के पास चालकों ने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर दिया। इससे देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम के चलते हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, भवाली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत अन्य जगहों के वाहन फंस गए और उसमें सवार यात्री परेशान नजर आए। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया तब लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed