Fri. Nov 27th, 2026

जिले के 93 मुखियाविहीन स्कूलों को मिले प्रधानाध्यापक

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के शिक्षा विभाग में डीपीसी के बाद 210 शिक्षक और शिक्षिकाएं पदोन्नति हो गईं हैं। पदोन्नति के बाद जिले के मुखिया विहीन 93 प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक भी मिल गए हैं। इससे इन स्कूलों में अब पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की उम्मीद है।
जिले में वर्तमान में 785 प्राथमिक और 200 जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें से 67 प्राथमिक स्कूलों में प्राध्यापक नहीं थे। इसी तरह 28 उच्च प्राथमिक स्कूल भी प्रभारी के भरोसे थे। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। इसलिए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 210 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति कर दी है। इनमें प्रधानाध्यापकों के 93 पदों पर पदोन्नति हुई। इसके अलावा प्राथमिक के 58 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति उच्च प्राथमिक स्कूलों में भाषा विषय, 28 की विज्ञान-गणित विषय और 31 की सामान्य विषय में हुई है। पदोन्नति सूची जारी होने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे भी खिल गए हैं।

जिले में कार्यरत बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूची कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। पदोन्नति से सबसे अधिक लाभ उन प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में होगा जहां प्रधानाध्यापकों के पद खाली थे। इन स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। – अशोक कुमार सिंह, डीईओ बेसिक, ऊधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed