Fri. Nov 27th, 2026

सुमित और करिश्मा ने जीती महिला पुरष वर्ग की चैंपियनशिप

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलिटेक्निक की दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में नीरज बड़शिलिया और सुमित नेगी ने पुरुष वर्ग की तथा करिश्मा पंत ने महिला वर्ग में चैंपियनशिप जीती।

100 मी. दौड़ में नीरज बडशिलिया और शालिनी ने, 200 में नीरज बड़शिलिया और अंजली जलाल ने, 400 में शुभम पांडेय और अंजली जलाल ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में अमित सिंह खाती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सुमित नेगी और विद्या बिष्ट ने, लंबी कूद में नीरज बडशिलिया और करिश्मा पंत, ऊंची कूद में अभिषेक चौधरी तथा मीनाक्षी रौतेला क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम रही। 1500 मीटर में वीरेंद्र तड़ियाल अव्वल रहे। वहां पर प्रधानाचार्य रचना सिंह, क्रीडा अधिकारी विपिन वर्मा, यूसी जोशर, ओपी आर्या, गोविंद कुमार, मिनी ओझा, मो. इरफान, गोपाल चौहान आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed