Wed. May 15th, 2024

कांग्रेस ने स्वीकारा- गहलोत-पायलट के बीच मतभेद:राहुल की यात्रा में प्रियंका का कालबेलिया डांस; सचिन समर्थकों की नारेबाजी

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने स्वीकारा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद हैं। हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों में कोई लड़ाई नहीं है। यात्रा के आठवें दिन सवाई माधोपुर में लंच ब्रेक के दौरान रमेश ने कहा कि दोनों के बीच सुलह साल 2023 के चुनावों तक जारी रहेगी।

वहीं, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में आज महिलाओं का दिन है। कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेस में भी लोकल महिला लीडर नजर आईं। आज यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी की फैमिली भी चल रही है। स्थानीय महिला नेताओं के साथ प्रियंका और उनकी बेटी मिराया बातें कर रही हैं तो एक पॉइंट पर प्रियंका ने कालबेलिया डांस भी किया।

इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा और राहुल भी कालबेलिया आर्टिस्ट के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। खंडार क्षेत्र के पीपलवाड़ा में लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आज का दूसरा चरण शुरू होगा।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया। वहीं, यात्रा में सचिन पायलट के समर्थक उनके कटआउट लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान पायलट के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *