Sun. Sep 20th, 2026

एक तरफा प्यार में 12वीं के छात्र की हत्या

मेरठ।12वीं के छात्र राजदीप की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। दोनों ने एक तरफा मोहब्बत और गर्लफ्रेंड की बेवफ़ाई के शक में राजदीप की की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।
आदित्य ने पुलिस को बताया हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हमारी और राजदीप की अच्छी.खासी दोस्ती थी।दोनों एक दूसरे से हर बात शेयर करते थे। धीरे.धीरे राजदीप की गर्लफ्रेंड को मैं पसंद करने लगा। जब ये बात राजदीप को पता चला तो वह गुस्सा हो गया। बस यही से हम लोगों में मनमुटाव हो गया। राजदीप में मुझे गर्लफ्रेंड से बात करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कहा तू उस लड़की से बात मत किया कर नहीं तो अच्छा नहीं होगा। वो मुझे मारता उससे पहले ही मुझे लगा कि मैं उसे खत्म कर दूं। इसके बाद अपने दोस्त कपिल को सारा मामला बताया, फिर दोनों ने मिलकर राजदीप को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
आदित्य ने बताया, राजदीप की गर्लफ्रेंड को मोबाइल चाहिए था। ये बात राजदीप ने मुझे बताई थी। इसी बात का फायदा उठाकर मैं और कपिल रविवार की रात राजदीप को घर से बुलाकर ले गए। तीनों लोगों ने घर में कहा कबड्डी खेलने जा रहे हैं। जबकि वह प्रेमिका के लिए मोबाइल लूटने गए थे। घर से ले जाने के बाद आदित्य ने राजदीप को पकड़ा और कपिल ने तमंचे से गोली मार दी। और शव को जंगल में फेंक दिया।ष्
वही राजदीप के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या धारदार हथियार से नहीं बल्कि गोली मारकर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा बरामद किया। उसी तमंचे से आरोपियों ने गोली चलाई थी।
क्या था पूरा मामला
रविवार रात फलावदा नंगला हरेरु के रहने वाले राजदीप हर दिन की तरह डेयरी पर शाम को दूध देने गया था। दूध देकर लौटा तो देर रात उसके कुंडा के रहने वाले दोस्त उसे घर से कबड्डी दिखाने के लिए बुलाकर ले गया। राजदीप उनके साथ गया फिर घर नहीं लौटा। देर रात गड़ीना गांव के पास राजदीप की शव मिलने की खबर मिली है। शव को दोस्त उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने राजदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और राजदीप के परिजन पहुंचे । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के भाई को पहले से दोस्तों पर शक
मृतक के बड़े भाई आकाश दीप ने थाने में कुंडा निवासी कपिल भाटी व आदित्य को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आकाश दीप ने दोनों दोस्तों पर शक जताया था कहा था ये ही राजदीप को बुलाकर ले गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed