Tue. Aug 4th, 2026

तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने उदयनिधि स्टालिन को दिलाई मंत्री पद की शपथ, पिता एम के स्टालिन भी रहे मौजूद

चेन्नई, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को DMK विधायक और पार्टी की युवा शाखा के सचिव उदयनिधि स्टालिन को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ समारोह में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी मौजूद रहे।

सोमवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में राजभवन ने कहा था कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को चेपक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र के उदयनिधि स्टालिन को मंत्री परिषद में शामिल करने की सिफारिश की है। राज्यपाल ने सिफारिश को मंजूरी दे दी थी।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की उपस्थिति में, उदयनिधि को राजभवन में आयोजित एक साधारण समारोह में रवि द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बता दें, उदयनिधि स्टालिन डीएमके यूथ विंग के सचिव हैं। पिता की तरह सफेद शर्ट पहने  उदयनिधि ने तमिल भाषा में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह 10 मिनट में खत्म हो गया। 45 वर्षीय उदयनिधि को राज्य के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed