Wed. Nov 25th, 2026

मनचले के खौफ सेे छात्रा ने छोडी पढाई

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनचला अगले चौराहे पर होगा ढेर का बयान सिर्फ और सिर्फ बयान ही दिखाई देता नजर आ रहा है। अभी भी मनचले बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे है। एसएसपी कार्यालय पर पहुंची थाना सरूरपुर की एक छात्रा की बातें से दिखाई देता नजर आ रहा है।
एसएसपी कार्यालय पहुंची नरगिस ने बताया गांव का दिलशाद नाम का एक युवक उसे 2019 से छेड़छाड़ करता आ रहा है। लोक लाज के कारण उसने अपने परिजनों को नहीं बताया। जब भी व कालेज जाती दिलशाद उसके के साथ अश्लील हरकत करता है। इस कारण से उसे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी । उसने बताया जब भी घर से बाहर निकलती है। तो उसकी हकरते नहीं रूक रही है। मजबूर होकर उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। उसने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कि दिलशाद के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उसके हौसले और बुलंद हो गये। उसने बताया वह गांव से घर से बाहर जा रही थी तो दिलशाद ने उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने छात्रा की बात को सुनकर एसओ सरूरपुर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed