Sun. May 31st, 2026

चेतना को यंग वोमेन साइंटिस्ट एक्सेलेंसी अवार्ड

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान की शोधार्थी चेतना तिवारी को यूसर्क देहरादून की ओर से आयोजित युवा महिला कॉन्क्लेव में यंग वूमेन साइंटिस्ट एक्सलेंसी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। चेतना को यह पुरस्कार उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने दिया।

चेतना तिवारी इन दिनों कोरिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी साउथ कोरिया में पीडीएफ कर रही हैं। उन्होंने पीएचडी डीएसबी परिसर के प्रो. नंद गोपाल के निर्देशन में की। राज्यपाल के हाथों डॉ. चेतना की बहन डॉ. दीपिका ने देहरादून में यह पुरस्कार प्राप्त किया। चेतना की सफलता पर कुविवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. महेश आर्य, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. एबी मेलकानी, प्रो. चित्रा पांडे, डॉ. गीता तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed