Sun. May 31st, 2026

लोकपाल की सुनवाई में न पहुंचने पर बीडीओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा। मनरेगा लोकपाल ने मजदूर की शिकायत की सुनवाई में शामिल न होने पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धौलादेवी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। मजदूर ने मजदूरी के भुगतान न होने की शिकायत की थी। कहा कि उनका यह रवैया गैर जिम्मेदाराना है।

देवतलीगूंठ के सुरेश लाल साह पुत्र गुसाई लाल साह ने लोकपाल को शिकायत की थी कि वर्ष 2019-20 में उसने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत काम किया लेकिन मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया। मनरेगा लोकपाल राजेंद्र राम ने उक्त शिकायत पर सुनवाई की तिथि 15 दिसंबर को निर्धारित की थी। शिकायत पर अपना पक्ष रखने के लिए बीडीओ को सूचित किया गया लेकिन वे सुनवाई में शामिल नहीं हुए। इस पर लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीडीओ अल्मोड़ा, डीएम अल्मोड़ा सहित शासन को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed