Sat. Nov 21st, 2026

मेसी ने गोल्डन बॉल तो एमबापे के हिस्से गोल्डन बूट, ये है अवॉर्ड विनर की सूची

फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल का अंत इससे बेहतर नहीं हो सकता था। पूरे 120 मिनट के दौरान लोगों को रोमांच से भर देने वाले इस मैच का फैसला आया भी तो पेनेल्टी शूटआउट से जहां अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

इस मैच में फ्रांस की तरफ से हैट्रिक गोल दागने वाले और इस वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल करने वाले कायलियम एमबापे को गोल्डन बूट का अवॉर्ड मिला। लियोनेल मेसी ने 7 गोल के साथ गोल्डन बॉल का अवॉर्ड अपने नाम किया।

कायलिन एमबापे और लियोनेल मेसी के अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अवॉर्ड विनर की सूची-

गोल्डन बूट- कायलियन एम्बापे (फ्रांस)

गोल्डन बॉल- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

गोल्डन शू – एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)

फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड- एंजो फर्नांडीज (अर्जेंटीना)

फीफा फेयर प्ले अवार्ड – इंग्लैंड

सिल्वर बूट- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

सिल्वर बॉल – कयलियन एम्बापे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *