Wed. Jun 10th, 2026

अब स्थानीय हवाई उड़ानों में मिलेगा पहाड़ी स्‍वाद, परोसे जाएंगे उत्तराखंड के व्यंजन

देहरादून :  सब कुछ यदि योजना के अनुसार हुआ तो आने वाले समय में स्थानीय हवाई उड़ानों में यात्री उत्तराखंड के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ हुई मुलाकात के दौरान इस पर सहमति दी है। उन्होंने उत्तराखंड के व्यंजनों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है ताकि इस पर आगे कार्यवाही की जा सके।

नई दिल्ली में उत्तराखंड के पर्यटन व लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने केद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना के साथ ही हवाई उड़ानों में यात्रियों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाने का अनुरोध किया

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि देवभूमि में पर्यटन, योग एवं आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। यहां बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed