Thu. Sep 10th, 2026

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

तपोवन बाजार के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सोमवार सुबह दस बजे तपोवन से आगे जंगलात बैरियर के पास रैणी गांव की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कुंवर सिंह राणा (36) पुत्र बख्तावर सिंह राणा निवासी रैणी और पीछे बैठे बीरेंद्र सिंह (44) पुत्र स्व. नारायण सिंह निवासी ग्राम जखमाला तहसील पोखरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस और 112 मोबाइल वाहन से स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया जहां चिकित्सकों ने कुंवर सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जोशीमठ के कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed