Thu. Apr 30th, 2026

पत्रकार योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून। राजभवन में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त श्री अनिल चंद्र पुनेठा, राज्य सूचना आयुक्त श्री विवेक शर्मा, श्री विपिन चंद्र, श्री अर्जुन सिंह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *