Fri. Nov 27th, 2026

सीकर में 22 से 24 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर:25 दिसंबर बाद बदलेगा मौसम, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज

सीकर में रात के पारे में बुधवार को पांचवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 5 दिन में न्यूनतम तापमान 0 से 6 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में उतार – चढ़ाव होगा। हालांकि शीतलहर चलने से सर्दी का एहसास होगा।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में तापमान में करीब 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्र के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि फिलहाल जिले में नॉर्थ-ईस्ट हवा एक्टिव होने से तापमान में यह बढ़ोतरी हुई है। अब 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान शीतलहर चल सकती है।

वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर में 22 से 24 दिसंबर तक शीतलहर चलने का अलर्ट है। ऐसे में शीतलहर चलने से लोगों को तेज सर्दी का एहसास होगा। फिर 25 दिसंबर बाद लोकल चक्रवात एक्टिव होने से होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed