Mon. Jun 15th, 2026

जल्द एक साथ दिखेंगे अजय देवगन और तब्बू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। भोला सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी।
फिल्म भोला का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन दिया, एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला 30 मार्च 2023। अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *