Tue. Jun 16th, 2026

एक बार फिर धूम मचाएगी ‘राम-लखन’ की जोड़ी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई की फिल्म चोर पुलिस में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ काम कर सकते हैं। इसे लेकर दोनों से बातचीत चल रही है। यह एक कॉमिक फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर चोरों के परिवार से और जैकी श्रॉफ पुलिस के परिवार से होंगे। फिल्म में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।
बताया जा रहा है कि चोर पुलिस को अनीस बज्मी और पट्टू पारेख द्वारा लिखा गया है। यह पुलिस और चोरों के परिवारों के इर्द-गिर्द एक कॉमेडी फिल्म है। निदेशक के के लिए रवि जाधव के साथ बातचीत चल रही है। फिल्म फिलहाल शुरुआती दौर में है।यह अनीस बज्मी की एक टिपिकल फिल्म है, जिसमें पुलिस, चोर, परिवार और एक प्रेम कहानी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *