Thu. Sep 10th, 2026

20.41 करोड़ से बुझेगी नौ ग्राम पंचायतों के लोगों की प्यास

बागेश्वर। शामा उपतहसील क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों को जल्द पेयजल संकट से निजात मिलने वाली है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने 20 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बन रही ग्रेविटी पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2054 तक इस योजना से पूरे क्षेत्र को भरपूर पीने का पानी मिलेगा। शामा ग्राम समूह पेयजल योजना का विधायक गढ़िया और जिपं अध्यक्ष बसंती देव की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। विधायक गढ़िया ने कहा कि योजना के बनने के बाद क्षेत्र के 11 राजस्व गांवों की 98 बस्तियों में रहने वाली पेयजल समस्या का निदान हो जाएगा। योजना से शामा, लाथी, रमाड़ी समेत क्षेत्र के सभी गांवों में लाभ मिलेगा। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व प्रमुख मनोहर राम, क्षेपं सदस्य कुंजर सिंह कोरंगा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंपा आर्या, क्षेपं सदस्य भूपाल कोरंगा, ग्राम प्रधान भूपाल राम, ईई विपिन कुमार रवि आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed