Sun. May 31st, 2026

काशीपुर और हल्द्वानी ने जीता हॉकी का पहला मुकाबला

ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैंसी कान्वेंट नर्सिंग कॉलेज में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सेवन ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को काशीपुर और हल्द्वानी की टीमें विजेता रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता और एनजीसी हॉकी टीम के सदस्य विकास भगत ने किया। मंगलवार को खेले गए पहले मैच में काशीपुर ने नैनीताल और हल्द्वानी ने अल्मोड़ा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, काशीपुर, टनकपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार और पिथौरागढ़ की टीमें भाग ले रही हैं। विकास भगत ने महिला खिलाड़ियों से बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा। संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक आरके पांडेय ने किया। इस दौरान सचिव उत्तराखंड हॉकी फेडरेशन नरेंद्र सिंह बाफिला, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी रुद्रपुर वरुण बेलवाल, हरीश जोशी, संजय सिंह, इंतेंदर पाल, मंजू सिंह, संजय सिंह, भास्कर जोशी, भानू अग्रवाल, नितेश गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed