Sun. May 19th, 2024

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री,आज भी बूंदाबांदी की संभावना

सीकर बादलों की आवाजाही और उत्तरी हवा का दबाव कम होने से सीकर में लगातार दूसरे दिन भी रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वही आज सुबह कई इलाकों में बादलों की आवाजाही भी रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में आज भी हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 31 दिसंबर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था। केंद्र के मुताबिक गुरुवार को पूरे दिन दक्षिणी हवा सक्रिय रहने से तापमान में यह बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह हवा का रुख चेंज हुआ है। सुबह से दक्षिणी – पश्चिमी हवा एक्टिव है। आज जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर सहित प्रदेश में 2 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सीकर जिले में 31 दिसंबर को घने कोहरे और साल 2023 की शुरुआत में 1 और 2 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed