Sat. Apr 18th, 2026

अब नए रंग रूप में दिखेगी रानीखेत छावनी की रानीझील

झील के विकास के लिए जिला योजना से 15 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने राजकीय अस्पताल पहुंचकर नेकी की दीवार का भी शुभारंभ किया।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार रानीखेत के विकास को लेकर संकल्पबद्ध है। वहां पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश पांडे, छावनी के नामित सदस्य मोहन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री संदीप गोयल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, उमेश पाठक आदि थे।

सीसीआरएस थापला का भी किया निरीक्षण
रानीखेत। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने थापला में सीसीआरएस (केंद्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान परिषद) का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहां पर संस्थान प्रभारी डॉ. अचिंत्या मित्रा, अनुसंधान अधिकारी डॉ. गजेंद्र राव, डॉ. दीपशिखा, डॉ. तरुण, ममता जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed