Tue. Jun 16th, 2026

एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, खूंखार अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक पोस्टर टी-सीराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड फेस नजर आ रहा है। वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पूरे खून से सने हैं। बीयर्ड लुक में वह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए टी-सीरीज की तरफ से कैप्शन में लिखा है, ‘2023 में तैयार रहें। यह ‘एनिमल’ का साल है।’
पोस्टर को रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘एनिमल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मैं बेहद उत्साहित हूं। आप भी देखिए।’ गौरतलब है कि फिल्म एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना,बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रश्मिका, रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर , रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे।यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को पांच भाषाओं में रिलीज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *