Thu. Nov 26th, 2026

पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल, आने वाले चार दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

 देहरादून:  उत्तराखंड में सुबह और शाम को पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड बेहाल कर रही है। हालांकि, सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन में धूप खिली रहने से राहत रही। मगर, शाम होते ही पारा गोते लगाने लगा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह जनवरी तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में बहुत अधिक कोहरा छाने की संभावना है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed