Tue. Sep 29th, 2026

मुख्यमंत्री ने किया युवा महोत्सव का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दर्शकों का दिल

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। खेल मंत्री रेखा आर्य, विधायक खजान दास ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

चमोली के कलाकारों ने पौड़ा नृत्य से महोत्सव का आगाज किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव का समापन छह जनवरी को होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी को 12 जनवरी से आयोजित राष्ट्रीय स्तर महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जब युवा महोत्सव शुरु हुआ, वह कुछ लोगों तक सीमित रहा। लेकिन अब इसका विस्तार हो रहा है। मुख्‍यमंत्री की उपस्थिति ने युवाओं में ऊर्जा भर दी है।

उन्होंने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। 2008 से अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन पर पुरस्कार नहीं मिला है। उम्मीद है इस बार राज्‍य के कलाकार पुरस्कार जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed