Tue. Jun 16th, 2026

वन कर्मियों ने 45 खैर की लकड़ी पकड़ी

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिम वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान खैर के 45 गिल्टे पकड़े हैं। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी के नेतृत्व में बन्नाखेड़ा रेंज और रामनगर रेंज की संयुक्त टीम ने बाजपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक पिकप में यह लकड़ी पकड़ी। आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *